अमरोहा, अगस्त 28 -- अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के एक दलित परिवार ने पुलिस और प्रशासन पर न्याय नहीं दिलाने का आरोप लगाते हुए तीसरी बार अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। पीड़ित परिवार की ओर से जिला प्रशासन समेत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा गया है। क्षेत्र के गांव हटव्वा निवासी संजीव कुमार का आरोप है कि उनके परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की घटनाएं हुईं। आरोपियों ने राजनीतिक संरक्षण मिलने पर परिवार को मुकदमे में फंसाने का दबाव भी बनाया। पीड़ित ने कहा कि दो बार अनशन करने के बावजूद परिवार को न्याय नहीं मिला। पत्र में आरोप लगाया गया है कि शिकायतों के बाद भी पूरी कार्रवाई नहीं हुई और सिर्फ आरोपियों के खिला...