दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में 3 जख्मी
बांका, मई 3 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। सतलेटवा-सिमुलतल्ला मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के सिताने मोड़ के समीप शनिवार को दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जख्मी में सुईया थाना क्षेत्र के ढकना निवासी तितु यादव का पुत्र पप्पू यादव (25), आनंदपुर थाना क्षेत्र के धनौछी निवासी राजेंद्र दास की पत्नी बिलसी देवी (40) एवं मनोज कुमार (19) शामिल है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव बाईक द्वारा आनंदपुर थाना क्षेत्र के वारने स्थित अपने मामा घर जा रहा था। जबकि मनोज कुमार अपनी मां के साथ बाईक द्वारा देवघर से वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में सात घायल, दो की हालत गंभीर इसी दौरान सिताने मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाईक आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाईक सवार तीनों सड़क पर गिरकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.