मऊ, जून 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोझी-जीयनपुर मार्ग पर सराय सुदनी चट्टी के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घर के एकलौते युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- हाईवा की टक्कर से घायल की रिम्स में मौत, पुत्र ने मोहनपुर थाना में दर्ज कराई शिकायतघायलों की स्थिति कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के कुड़हनी गांव निवासी सत्यम कुमार (28 वर्ष) अपने पिता मुन्ना के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। सामने से करनपुर बड़राईं निवासी रौनक चौहान (25 वर्ष) बाइक से आ रहा था। सुबह करीब 11 बजे सराय सुदनी चट्टी के पास दोनों बाइकें की आमने-सामन...