बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर, संवाददाता।श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर गालिबपुर गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। उतरौला मार्ग पर गालिबपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे में बलुहा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय आशीष सोनी, बड़ा पुल खलवा दक्षिणी निवासी 20 वर्षीय सूरज कश्यप और श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के इमलिया रज्जाक गांव निवासी 17 वर्षीय आकाश वर्मा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई。 यह भी पढ़ें- बाइक के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.