बलरामपुर, मई 3 -- हर्रैया सतघरवा/ बलरामपुर। उत्तर प्रदेश बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के भुजेहरा चौराहे पर रविवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में खैरहनिया निवासी संदीप पाल 26 वर्ष पुत्र स्वामीनाथ तथा अहमद रजा 12 वर्ष पुत्र बैधे दूसरी बाइक चालक सालिक यादव 46 वर्ष पुत्र बच्चाराम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।सभी घायलो को निजी वाहन से जिला अस्पताल बलरामपुर ले गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार संदीप पाल खैरहनिया से सेमरी के तरफ जा रहा था।वही भुजेहरा निवासी सालिक यादव महराजगंज तराई से दूध बेचकर घर आ रहे थे कि दोनो मे भीषण टक्कर हो गई आसपास बैठे लोग तेज आवाज सुनकर दौर पडे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।स्थानीय लोगो ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दिया घंटो बाद पहुंची एंबुलेंस को वापस लौट ज...