दो बाइक से 117 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
आरा, मई 13 -- शाहपुर, निसं। करनामेपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से 117 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्करों ने बाइक की डिक्की में भी शराब की बोतलों को छिपा रखा था। बरामद शराब की कुल मात्रा 27.900 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब और दोनों सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त कर ली है। पुलिस ने दोनों शराब तस्कर रमेश कुमार सिंह (38 वर्ष) और राज कुमार सिंह (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रमेश कुमार सिंह पीरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के गोवर्धन सिंह का पुत्र और राजकुमार सिंह पीरो थाना क्षेत्र के उजेन डीहरा गांव के रवि सिंह का पुत्र बताया जाता है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.