मोतिहारी, मई 7 -- घोड़ासहन। नेपाल सीमावर्ती सुन्दरपुर ग्राम के निकट सैनिक रोड पर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते एस एस बी भंगहा तथा झरोखर के द्वारा नाकाबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर लदे,360 लीटर नेपाली शराब को जब्त किया है। मौके पर एक धंधेबाज घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ग्राम निवासी बिजली प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मो असलम अंसारी ने बताया कि जब्त शराब में कस्तूरी 600बोतल, रिलैक्स 540बोतल व लहर 60 बोतल शामिल है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक बीआर05एजी-5360 भी चोरी की निकली जिसे चकिया से चुराया गया है। बाइक छोड़कर भागे दूसरे धंधेबाज की पहचान व अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल ले जा रहे 23 मोबाइल के साथ धंधेबाज धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...