मुंगेर, फरवरी 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह दौलतपुर स्थित सांजेवीयर्स स्कूल की एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन की छिनतई बाइक सवार बदमाशों ने कर ली। शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी की सूचना पर जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। शिक्षिका ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे विद्यालय जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मेरे सामने आए और गले से सोने की चेन छिनतई कर साफ़ियासराय की ओर भाग निकले। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि छिनतई की घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि, बीते माह भी एक रिटायर शिक्षक से 2 लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.