लखनऊ, मार्च 19 -- काकोरी (लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात लुटेरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों के साथ मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल और बाइक लूट कर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ितों के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात, गोलाकुंवा में छात्र से लूटरहीमाबाद के अटेर निवासी सुमित तिवारी (32) गोमतीनगर में किराए के मकान में रहकर परचून की दुकान में नौकरी करते हैं और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। सुमित के अनुसार गुरुवार को उनकी रेलवे परीक्षा थी। बुधवार रात तबियत खराब होने के कारण वे पैतृक गांव रहीमाबाद जा रहे थे। काकोरी के गोलाकुंवा के पास रात करीब दस बजे ठं...