गंगापार, मार्च 7 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। तहरीर के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पांच मार्च गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे होली मिलने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक से आए कुछ लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में नवाबगंज पुलिस ने गुफरान, हसनैन, शाबान और सुल्तान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.