दो बाइक लुटेरे अदालत से दोषी करार
मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र में 25 साल पहले एक युवक से मारपीट कर बाइक लूटने वाले दो लुटेरे अदालत से दोषी पाए गए हैं। उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। स्पेशल जज डकैती जयप्रकाश ने दोनों को सजा सुनाने के लिए 16 मई की तारीख तय कर दी है। मामले की पैरवी एडीजीसी अभिषेक गुप्ता द्वारा की गई। थाना करहल के गांव भूरेपुर के रहने वाले अनार सिंह 12 जनवरी 2001 की रात आठ बजे बाइक से जनवेद निवासी नगला देवजीत के साथ नगला दूंदे से अपने मामा की तेरहवीं में शामिल होकर गांव जा रहे थे। नगला सदा के पास दो लुटेरों ने उनको रोककर मारपीट करके बाइक लूट ली। तमंचों से धमकाते हुए बाइक लेकर भाग गए। 13 जनवरी को अनार सिंह ने थाना कुर्रा में रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने जांच करने के बाद सर्वेश कुमार निवासी बरुआनदी थाना किशनी, ब्रजेश कुमार निवासी अंबरपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.