सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर दो बाइक पर लादकर लायी जा रही 990 बोतल शराब को सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान रविवार की देर रात पिलर संख्या 303/8 (5) के निकट गश्त लगा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तस्कर शराब के साथ भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। जवानों को देखते ही तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर नेपाल में प्रवेश कर गया। एसएसबी ने जब्त शराब व दोनों बाइक को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...