सीतापुर, मई 8 -- खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद के सिपाह में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों का जिला अस्ताल में इलाज चल रहा है। लहरपुर के मातनपुरवा निवासी भूरे गुरुवार को जरूरी काम से बाइक से निकले थे। वह खैराबाद के सिपाह मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे महमूदाबाद के तुरसेना निवासी इस्लामुद्दीन की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। राहकीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अबअस्पताल भेजवाया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...