दो बाइक भिड़ी, भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर
सीतापुर, जून 7 -- नैमिषारण्य ,सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के बीबीपुर-अटवा मार्ग पर शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। हन्नाताली गांव के पास बकैनियां निवासी विशाल पाल 20 पुत्र महेंद्र और नोहसरा निवासी गोविंद 23 पुत्र सरजू की बाइक आमने सामने भिड़ गयी। हादसे में बाइक सवार विशाल व गोविंद सहित गोविंद की बाइक पर सवार नोहसरा निवासी मिथुन पुत्र दल्लाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.