रांची, अप्रैल 2 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोमदा-दोकाद के बीच घुमावदार सड़क पर गुरुवार दोपहर दो बेज दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई है। टक्कर में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में मांझीडीह गांव के बिहारी महतो ओर सिल्ली थाना क्षेत्र के अडाल नावाडीह गांव के रितेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हुए है। ग्रामीणों ओर पुलिस के मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल बुंडू भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बिहारी महतो को निजी अस्पताल रांची भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.