मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बखरा मुख्य सड़क पर पारू सहनी टोला गांव के पास बुधवार को दो बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भगवानपुर सिमरा पंचायत के भटौलिया निवासी विंदेश्वर राम का 30 वर्षीय पुत्र आमोद कुमार तथा सरैया थाने के कोल्हुआ पंचायत के धनराजपुर निवासी रामस्वरूप राम का 28 वर्षीय पुत्र लालबाबू राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से पारू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एफ रहमान ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक काफी तेज गति में थी। पुलिस दोनों बाइक जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.