गिरडीह, मार्च 7 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोवाड़-कोडरमा मुख्य मार्ग अंतर्गत तुलाडीह के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थोरिया गांव निवासी सरफराज अंसारी के पुत्र सोहेल अंसारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहेल अंसारी अपने छोटे भाई को परीक्षा केंद्र छोड़ने के लिए घर से निकला था। भाई को एग्जाम सेंटर छोड़ने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान तुलाडीह गांव के पास ट्रैक्टर से आगे निकलने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल चालक भी घायल है परंतु उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। इधर मोटरसाइकिल चालक सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.