पीलीभीत, जनवरी 4 -- मझोला। थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा मझोला में टनकपुर हाईवे पर शनिवार सुबह दस बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एकत्र होकर घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। घायलों की पहचान ग्राम भिंडारा निवासी विवेक और अभिषेक,गिधोर गांव निवासी साहिल कश्यप पुत्र डोरीलाल और विशाल पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मझोला चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.