रामपुर, मई 12 -- बिलासपुर। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चाकू भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार बीते सोमवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में चन्देन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया। इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी मोहल्ला शीरी मियां और राघव चौधरी निवासी चड्ढा पेपर मिल के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...