जमुई, जून 15 -- जमुई। जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कागेश्वर चौक के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल हुए बाइक सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि जमुई के एक नीचे क्लीनिक में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक व्यक्ति के शव का रविवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौतघटना का विवरण मृतक व्यक्ति की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चूआं गांव निवासी कमरुल होदा के पुत्र मोहम्मद अंजर 35 साल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया। परिजन ने बताया कि मो. अंजर अपनी बहन के घर गम्हर...