मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के केवटगामा पुल के समीप दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुमारखंड थाना के 112 वाहन पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। घायल महिला आसमीन खातून अपने भतीजा समीर के साथ बाइक से रानीपट्टी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रही थी। लौटने के दौरान मीरगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने जबरदस्त रूप से उनके बाइक में टक्कर मार दिया । बाइक लेकर गिरने से बाइक पर सवार आसमीन खातून घायल हो गई। घायल महिला आसामीन खातून पूर्णिया जिले के बडहरा कोठी थाना क्षेत्र के गोपीपुर वार्ड एक निवासी बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.