बोकारो, अप्रैल 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत अंतर्गत खुटा बाबा मंदिर के पास दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार की रात करीब 9बजे की है। सभी घायलों को पी सी आर वैन से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल प्रियदर्शी ने प्राथमिक उपचार करते हुए दो लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार प्रखंड के ओरदाना गांव निवासी रामेश्वर भोगता (18 वर्ष) सोमवार की रात करीब 9 बजे चिनिया गढ़ा से बाइक पर सवार होकर अपने घर ओरदाना लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कर्रा में सड़क दुघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.