पलामू, अप्रैल 16 -- विश्रामपुर। ऊंटारी-बी मोड़ मुख्य पथ पर फेकन मोड़ के समीप दो बाइक के बीच देर शाम हुई आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल में भेज दिया है। घायलों में मंझिआंव के गहेड़ी के विकास प्रजापति व कोसियारा रामबांध के रामाशीष पासवान का नाम शामिल है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया है। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.