मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मथोरा गांव के पास सोमवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। एक का पैर टूट गया है। घायल मुरियारी गांव के हरि किशोर सिंह, नवल किशोर सिंह व मनोज कुमार सिंह एवं पैगंबरपुर गांव निवासी रवि कुमार साह को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार रवि गलत साइड से तेज रफ्तार जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें हरि किशोर का पैर टूट गया। बरियारपुर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हुए। चारों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.