औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेकपोस्ट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सलाना निवासी अदनान (30 वर्ष) और पिपरा निवासी मुकेश (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.