मुंगेर, मार्च 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कैथी महकोला के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजा रानी तालाब निवासी सदानंद सिंह का पुत्र गौरव कुमार बाइक से हवेली खड़गपुर की ओर जा रहा था। जबकि महकोला निवासी रंजीत मिश्रा का पुत्र सौरभ कुमार बाइक से हवेली खड़गपुर की ओर से घर जा रहा था। तभी कैथी महकोला के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार राजा रानी तालाब निवासी सदानंद सिंह का पुत्र गौरव कुमार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सौरव कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.