गाजीपुर, मार्च 22 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर के समीप पावर हाउस के सामने रविवार सुबह करीब दस बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि हसनु का पुरा बेलहरी के रहने वाले 22 वर्षीय अमित यादव पुत्र लालजी यादव और ककरही की ओर से आ रहे 28 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र राजेश कुमार की बाइक आमने सामने से टकरा गयी। जिससे दोनों के सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल सैदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर पर था। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई सतीश, बहना अंकिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.