गोड्डा, मार्च 17 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार की देर शाम प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के कमरगामा के पास गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग पर दो मोटर बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसकी पहचान स्थानीय 55 वर्षीय मोहम्मद जलालुद्दीन, पिता हाजी नईमुद्दीन के रूप में हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 133 को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा, मेहरमा और ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन शुरुआती दौर में ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार एवं मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज ने घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.