दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी
उन्नाव, अप्रैल 5 -- औरास। औरास-चकलवंशी मार्ग स्थिति इनायतपुर बर्रा गांव में संचालित पेट्रोल पम्प के पास रविवार शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। आसीवन थाना क्षेत्र के सिरेपुर गांव के रहने वाले शुभम बाइक पर सवार होकर मियागंज से औरास की तरफ किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव के पास संचालित एक पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा था। इसी बीच औरास थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चकसुनौरा गांव निवासी अनन्त पुत्र रुदान की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंश से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.