हजारीबाग, अगस्त 6 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरवां में दो बाइक सवार की सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान उसके पास से निकले आधार कार्ड से की गई। उसका नाम उपेंद्र कुमार पिता वासुदेव यादव ग्राम बाराडीह, चलकुशा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...