दो बाइक की सीधी भिड़ंत, चार युवक घायल, तीन रेफर
घाटशिला, जून 20 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंदा गांव के पास चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर शुक्रवार को दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चौठिया गांव के गणेश कर्मकार (19) और सालखु मुर्मू (18) केटीएम बाइक से बड़ियागजाड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार भालुकबिंदा गांव निवासी तापस महाकुड़ (27) और गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा गांव निवासी अरूप महाकुड़ (30) चाकुलिया स्टेशन टिकट कटवाने आ रहे थे। सड़क के मोड़ पर दोनों मोटर साइकिलों की गति तेज होने के कारण आमने सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.