मधेपुरा, फरवरी 17 -- कुमारखंड। कुमारखंड से रानीपट्टी जाने वाली मुख्य मार्ग पर रविवार को रौता शिव मंदिर के समीप शाम करीब 6 बजे दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक बाइक चालक घायल हो गया। बताया गया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के बेलासद्दी वार्ड एक निवासी किशन कुमार बाइक से रानीपट्टी से घर वापस लौट रहा था। रौता शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। बाइक चालक किशन कुमार घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.