संतकबीरनगर, मार्च 7 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली कस्बा के उत्तर तिराहे के निकट नाथनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार माँ-बेटा समेत दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय मय फोर्स पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दो को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।महुली कस्बा के बलराम तिवारी (45) पुत्र भाष्कर तिवारी शुक्रवार शाम में किसी आवश्यक कार्य से गए थे। कार्य निपटाकर नाथनगर की तरफ से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उत्तर तिराहा के निकट नाथनगर मार्ग पर पहुंचे। सामने से आ रहे स्कूटी सवार मां बेटे के वाहन से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बलराम तिवारी और स्क...