उन्नाव, अप्रैल 26 -- चकलवंशी, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव के रहने वाले रहीसुद्दीन पुत्र स्व. यासीन वार्ड बॉय के पद पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रूरी रसूलपुर गांव स्थित सीएचसी में कार्यरत हैं। रविवार वह अपनी पत्नी सादिया के साथ बाइक से गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। यहां से शाम को वापस सीएचसी जा रहा था। तभी फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित शारदा नहर पुल चौधरीखेड़ा के आगे सामने से आ रहे हरदोई के बालामऊ गांव निवासी शिवमोहन द्विवेदी अपने साथी गौरिया कला गांव निवासी शोभित पुत्र कौशल के साथ बाइक से अपने ननिहाल जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल इसी दरम्यान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक पर सवार दम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना प...