आरा, मई 6 -- -गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप की मंगलवार की रात हादसा -रिश्तेदार के घर शादी में भाग लेने मंगलवार को जोधपुर से गांव आया था युवक -घायलों में एक पटना रेफर, दो का आरा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप मंगलवार की रात दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर भिड़ंत हो गयी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। दो अन्य का इलाज आरा में कराया जा रहा है। मृत युवक चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी सुमती साह का 21 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार था। घायलों में गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और नवादा थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.