आरा, मार्च 20 -- आरा, हि.सं.। आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना बाजार में शुक्रवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। इनमें एक बाइक सवार दो दोस्तों को गंभीर चोटें लगी हैं। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक दोस्त को पटना रेफर कर दिया गया है। दूसरे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी विजेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और श्याम देव सिंह के 24 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार शामिल हैं। मिथिलेश कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त मनीष के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से गड़हनी बाजार जा रहा था। उसी दौरान पवना बाजार पर सामने से आ रहे दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें मिथिलेश कुमार और मनीष कुमार गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.