मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसवरिया गांव में गुरुवार को हुई सड़क दुघर्टना में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बंसवरिया गांव वार्ड 46 निवासी नागा सहनी (55) था। मौत की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में नागा सहनी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजन नागा सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- एनएच-28 पर हादसे में बुजुर्ग की गई जान, दो घायल इधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.