मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के रामपुर भसौन गांव के पास सोमवार शाम दो बाइक टकरा गई। हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र सहित दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सकरा फरीदपुर निवासी मो. दसतगीर के पुत्र मो. इरफान (22) और वैशाली जिले के बिलगांव थाने के बेला दरगाह चिकनौटा निवासी मो. नाजिम के पुत्र मो. निजामुद्दीन उर्फ निजाम (28) शामिल है, जबकि मृतक निजाम की पत्नी गूंजा खातून और सकरा फरीदपुर निवासी मो. सवान घायल है। निजाम के पुत्र डेढ़ साल के मो. अमान को खरोच तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मो. इरफान भोपाल में इंजीनियरिंग की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.