बस्ती, जून 5 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित चकिया गांव के गांधी आश्रम के पास गुरूवार को दो बाइक सवार की आमने- सामने भिड़त गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार शाम लगभग चार बजे ग्राम नकैला थाना सकलपुर जिला सीतापुर निवासी अरबी और शमसुद्दीन बेडशीट बेचकर बाइक से वापस उरुवा बाजार जा रहे थे। अभी वह चकिया के पास पहुंचे तभी रामपुर की तरफ से बाइक से आ रहे नगर थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी बदल और उसका पुत्र दिनेश की बाइक की जोरदार भिड़त हो गई। हादसें में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से बन...