खगडि़या, जनवरी 29 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर चौक के समीप बुधवार की शाम दो बाइक की ठोकर में एक उस पर सवार घायल हो गया। जिसकी पहचान बेगूसराय जिले के खांरदियारा गांव निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र अरुण यादव के रूप में की गई। घायल के परिजन ने बताया कि जमालपुर में एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहीं वापस लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल उसे लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.