मधुबनी, अप्रैल 9 -- भरत प्रसाद लौकही। ललमनियां थाना के मेहशे गांव के निकट बुधवार की रात्रि को दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई,वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान धनुषी गांव के प्रदीप कुमार गुप्ता के रुप में की गई है। जख्मियों में मेहशे गांव के सुन्दर गुप्ता एवं धनुषी गांव के नारायण गुप्ता शामिल है। यह जानकारी ललमनियां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी को खुटौना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जख्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जख्मियों का इलाज चल रहा है। इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.