गोपालगंज, जून 7 -- गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के राम आश्रय राम का 28 वर्षीय बेटा गोविंद कुमार था। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के बृजेश श्रीवास्तव का 16 वर्षीय बेटा आयुष कुमार और स्व. प्रदीप लाल श्रीवास्तव का 15 वर्षीय बेटा अनिकेत कुमार शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।

दुर्घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंदा कुमार गोपालगंज शहर से अपने गांव जा रहा था। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दोनों किशोर सीवान की तरफ से मीरगंज की ओ...