पूर्णिया, मार्च 8 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के गोला चौक पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के सरस्वती गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि चंदन कुमार सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.