गोपालगंज, मार्च 12 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के झझवा-सिधवलिया रोड स्थित जोधन मोड़ तिरमोहानी के पास गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के मायके और ससुराल दोनों पक्षों में मातम छा गया। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा मठिया गांव निवासी 38 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटेलाल राम अपनी पत्नी रीना देवी के साथ सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया इनामीटोला गांव स्थित ससुराल आए हुए थे। वे अपने साले राजेश राम के आठ वर्षीय पुत्र बंटी कुमार को पढ़ाई के लिए अपने साथ घर ले जा रहे थे। इसी दौरान ससुराल से करीब 700 मीटर दूर जोधन मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.