बेगुसराय, मई 9 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बरौनी-तीन पंचायत निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात बरौनी-तेघड़ा पथ पर हुई जबरदस्त टक्कर में बरौनी तीन निवासी कपिलदेव सिंह के 23 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसके साथ जा रहे एक अन्य युवक गौरव कुमार को भी गंभीर चोट आई है। उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार जख्मीघटनास्थल पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों द्वारा व...