दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
जमशेदपुर, मई 19 -- गोविंदपुर के घोड़ाबांधा हॉस्पिटल चौक पर रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान शेषनगर निवासी नितिन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं, एलआईजी शिव मंदिर के समीप रहने वाला धीरज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। धीरज का इलाज टीएमएच में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि दो बाइक की टक्कर हुई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.