आरा, मई 4 -- -धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह हादसा -पड़ोसी के मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने महुली गंगा घाट जा रहा था युवक -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में आरा-सलेमपुर मार्ग पर धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ भुअर था। वह राजस्थान के राजकोट में प्राइवेट काम ...