उन्नाव, फरवरी 17 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर मंगलवार आगे जा रही बाइक में पीछे से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सड़क पर गिरने से मासूम सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। खानपुर सुरौली गांव के रहने वाले सुरेन्द्र पुत्र रतिपाल, पत्नी सुमन, बेटा शिवा व बेटी शिवानी के संग मेंहदी नगर मलिहाबाद मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी मल्हौली सरदार नगर गांव के पास पीछे से आ रहे सैफ पुत्र इमरान निवासी आजाद नगर हैदराबाद साथी अयान पुत्र शकील हुंडा मोहल्ला शास्त्री नगर लखनऊ जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक गिर गई और दोनों बाइक पर सवार मासूम व महिला सहित छह लोग घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.