वाराणसी, जून 28 -- पिंडरा (फूलपुर)। फूलपुर कस्बा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सामने रविवार रात करीब पौने 10 बजे दो बाइक सवारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार मां-बेटे को गंभीर चोटे आईं। सिगरा निवासी शिवम और सुरेश बाइक से घर जा रहे थे। एक बाइक पर हरबल्लमपुर (चोलापुर) निवासी रोहित राजभर अपनी मां सरोज देवी को लेकर करखियांव स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। स्कूल के सामने दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। पिंडरा निवासी अनूप जायसवाल ने पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी। सिगरा निवासी युवकों को पिंडरा पीएचसी लाया गया। उधर मां-बेटे को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- कार व बाइक में टक्कर, युवक घायल रोहित का पैर टूट गया है। जबकि उसकी मां सरोज का हाथ टूट गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...