गया, फरवरी 27 -- पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर शिवनगर के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर ऐसी थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद जुटे आस पड़ोस के लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अनुमण्डलीय अस्पताल, टिकारी लाया। घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 और टिकारी थाना की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। घायल की पहचान जगदीशपुर गांव के रहने वाले हरेराम यादव के रूप में की गई। दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया, जबकि घायल दंपती को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर प्रभारी एसएचओ हिमांशु कुमार पप्पू ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है। घटना में घायल हुए लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.